snake सांप भगाने का सबसे आसान तरीका snake 2

Table of Contents

सांप भगाने का सबसे आसान तरीका snake 2

सांप को दुनिया का सबसे जहरीला जानवर माना जाता है, इसलिए लोग सांप देखकर डर जाते हैं। अक्सर सांप रात के अंधेरे में ही दिखते हैं और घरों में घुस जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे शायद ही आपने पहले सुना हो। यह तरीका सांपों के लिए बहुत प्रभावी है और उन्हें आपके आस-पास से दूर रख सकता है। इसके साथ ही, हम आपको सांपों के बारे में कुछ और रोचक तथ्य भी बताएंगे।

सांप भगाने का सबसे आसान तरीका snake 2

सांपों का डर इतना ज्यादा है कि लोग अक्सर जहर से नहीं बल्कि डर के कारण सांप के काटने से मर जाते हैं। दरअसल, ख़तरा होने पर हर जानवर अपना बचाव करता है और हमलावर हो जाता है. इसी तरह दुनिया का हर सांप आत्मरक्षा में काटता है, लेकिन जरूरी नहीं कि सभी सांप जहरीले हों। अज्ञानता के कारण लोग हर सांप को जहरीला समझते हैं और उनके काटने से कई लोग डर के मारे मर जाते हैं। snake photos  

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में 20 से अधिक सांप की प्रजाति के सांपों का स्नेक हाउस है, जिसमें देश-विदेश के सांप मौजूद हैं। संग्रहालय के क्यूरेटर निहार पारूलकर बताते हैं कि यहां ग्रीन वाइन, सफेद अजगर, दोमुंहा सांप, कोबरा, रसेल वाइपर जैसे 20 से अधिक प्रजाति के सांप हैं। इनमें से कुछ सांप ऐसे भी हैं, जो केवल मध्य प्रदेश में ही मिलते हैं। ये सांप दुनियाभर में चुनिंदा जगह ही पाए जाते हैं। वैसे तो ये सांप सप्ताह में एक बार ही भोजन खाते हैं, क्योंकि इन्हें पचाने में वक्त लगता है। इस भोजन में उनकी लंबाई और वजन के मुताबिक भोजन होता है, जैसे किसी को चूहा तो किसी को चिकन पसंद है। इसके अलावा गर्मियों में इनका खास ख्याल भी रखा जा रहा है, स्नेक हाउस में ठंडक बनाए रखने के लिए दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इनके 4 केयरटेकर हैं, जिनका काम बांटा गया है।

60 से 70 प्रतिशत सांपों में जहर नहीं होता है। ज्यादातर लोग डर और जानकारी की कमी के कारण सांपों को देखते ही मार डालते हैं। लेकिन सभी प्रजाति के सांप खतरनाक नहीं होते हैं। सांप किसी भी दूसरे शिकारी के मुकाबले इंसानों से सबसे ज्यादा डरते हैं। देश ही नहीं, दुनियाभर के सांप का आंकड़ा देखें तो 60 से 70 प्रतिशत सांपों में जहर नहीं होता। इनके डसने के मुताबिक ही पता लगता है कि जहर है या नहीं। ये अपना बिल नहीं बनाते, बल्कि दूसरे के बिलों में जाकर शिकार कर के बस जाते हैं।

सांप रोशनी के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। इसलिए रोशनी वाली जगहों से ज्यादातर दूर ही रहते हैं। दरअसल, उनकी आंखें रात में देखने के लिए बनी होती हैं, इसलिए दिन की रोशनी उनकी आंखों के लिए पीड़ादायक होती है। कई बार ज्यादा तेज रोशनी में सांप अंधे भी हो जाते हैं। लिहाजा, किसी अंधेरी जगह पर सांप दिख जाएं तो तेज रोशनी करके उसे आसानी से भगा सकते हैं। सांपों को तेज आवाज यानी शोर से भी काफी डर लगता है। सांप कंपन के जरिए भोजन की तलाश करते हैं।

Related Posts

खजूर खाने के फायदे Khajur Khane ke Fayde

आयुर्वेद के अनुसार खजूर के गुण   आयुर्वेद में खजूर को एक अत्यंत लाभकारी और पौष्टिक फल माना गया है। खजूर में मिठास, पोषण, बल बढ़ाने वाले, थकान मिटाने वाले,…

सर्दी के मौसम में कौन सा बिजनेस करें

सर्दी के मौसम में कौन सा बिजनेस करें   आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों के मौसम में कौन सा बिजनेस शुरू करके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Aayi Nai -Stree 2 New Song 2024

Aayi Nai -Stree 2 New Song 2024

रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा टाटा ग्रुप

रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा टाटा ग्रुप

ratan tata news

ratan tata news

onam bumper 2024 result date kerala lottery

onam bumper 2024 result date  kerala lottery

Arsenal Premier League player ratings

Arsenal Premier League player ratings

Rhea Singha’s Miss Universe India 2024

Rhea Singha’s Miss Universe India 2024