MI बनाम LSG

MI बनाम LSG

आज आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 196 रन ही बना पाई। इस प्रकार लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 MI बनाम LSG

MI vs LSG Live Score: लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया

आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। वहीं, लखनऊ के खाते में भले ही 14 अंक हो गए हैं, लेकिन उनका नेट रनरेट -0.667 है, जिससे उनका प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल हो गया है। मुंबई इंडियंस आठ अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए निराशाजनक रहा, जिसमें टीम को 14 में से 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।  MI बनाम LSG

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत दमदार रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई, जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा। उन्होंने नौवें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया, जो 20 गेंदों में 23 रन बना सके। इसके बाद सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं, रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। उन्होंने 178.94 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए। MI बनाम LSG

 MI बनाम LSG

इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 16, नेहल वढेरा ने एक और ईशान किशन ने 14 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ के नमन धीर ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाते हुए 62 रन बनाए और नाबाद रहे। उन्होंने 221.42 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और पांच छक्के लगाए। रोमारियो शेफर्ड एक रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और नवीन-उल-हक ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि क्रुणाल पांड्या और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

MI vs LSG Live Score: मुंबई को पांचवां झटका MI बनाम LSG

मुंबई को पांचवां झटका नेहल वढेरा के रूप में लगा, जिन्हें रवि बिश्नोई ने आउट किया। वढेरा सिर्फ एक रन बना सके। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 30 गेंदों में 90 रनों की जरूरत है।

MI vs LSG Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका  MI बनाम LSG

मुंबई को चौथा झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा, जिन्हें मोहसिन खान ने नवीन-उल-हक के हाथों कैच कराया। हार्दिक पांड्या सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस सीजन उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नेहल वढेरा उतरे हैं, और उनका साथ देने के लिए ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।

MI vs LSG Live Score: रोहित शर्मा 68 रन बनाकर लौटे पवेलियन

रोहित शर्मा 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवि बिश्नोई ने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहसिन खान के हाथों कैच कराया। हिटमैन ने इस मैच में 178.94 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए। 10 रनों के भीतर मुंबई ने तीन विकेट खो दिए हैं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं, और उनका साथ देने के लिए ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 101/3 है।  MI बनाम LSG

MI vs LSG Live Score: सूर्या बिना खाता खोले आउट हुए  MI बनाम LSG

सूर्यकुमार यादव इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने 10वें ओवर में रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन उतरे हैं, और उनका साथ देने के लिए रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

MI vs LSG Live Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा

मुंबई का पहला विकेट 88 रन के स्कोर पर गिरा। नवीन-उल-हक ने डेवाल्ड ब्रेविस को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराया। ब्रेविस ने 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रोहित शर्मा (61) क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई को जीत के लिए अब 66 गेंदों में 127 रनों की जरूरत है।

MI vs LSG Live Score: रोहित ने लगाया अर्धशतक

रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। यह उनके आईपीएल करियर का 43वां पचासा है। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 78/0 है। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 72 गेंदों में 137 रनों की जरूरत है।  MI बनाम LSG

MI vs LSG Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी एक बार फिर शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस एक बार फिर क्रीज पर पहुंच गए हैं। दोनों बल्लेबाज बहुत अच्छे फॉर्म में हैं। पारी का चौथा ओवर मोहसिन खान फेंक रहे हैं।

MI vs LSG Live Score: मुकाबला 10:50 पर शुरू होगा

मुंबई में बारिश रुक चुकी है। मैदान से कवर्स हटाए जा चुके हैं। अंपायर्स ने मुआयने के बाद मुकाबले को दोबारा 10:50 बजे शुरू करने का फैसला लिया है। खुशी की बात यह है कि मुंबई इंडियंस की पारी के ओवरों में कोई कटाव नहीं होगा।  MI बनाम LSG

MI vs LSG Live Score: बारिश ने दखल दिया

मुंबई-लखनऊ के बीच जारी इस मुकाबले में बारिश ने दखल दे दिया है। मुंबई की पारी के चौथे ओवर में हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई जिसकी वजह से मुकाबला बीच में ही रोक दिया गया। मैदान को कवर्ड किया गया है। रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस क्रमश: 20 और नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 3.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 33/0 है।

MI vs LSG Live Score: मुंबई की पारी शुरू

215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर अर्शद खान फेंक रहे हैं। MI बनाम LSG

MI vs LSG Live Score : लखनऊ की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। पहला झटका नुवान तुषारा ने एक रन के स्कोर पर दिया। देवदत्त पडिक्कल गोल्डन डक का शिकार हुए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला और केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि, पीयूष चावला ने स्टोइनिस को 49 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 28 रन बनाकर लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे दीपक हुड्डा सिर्फ 11 रन बना सके।  MI बनाम LSG

इसके बाद निकोलस पूरन का तूफान आया। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और 75 रन बनाए। मैच में पूरन ने महज 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और आठ छक्के निकले। उन्हें नुवान तुषारा ने आउट किया। वहीं, कप्तान केएल राहुल 41 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई। राहुल को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। इस मैच में अर्शद खान बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं, आयुष बडोनी और क्रुणाल पांड्या क्रमश: 22 और 12 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए नुवान तुषारा और पीयूष चावाल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

MI vs LSG Live Score: पूरन के बाद केएल राहुल भी आउट  MI बनाम LSG

निकोलस पूरन (75) के बाद कप्तान केएल राहुल (55) भी आउट हो गए। पूरन को नुवान तुषारा ने और केएल राहुल को पीयूष चावला ने आउट किया। दोनों के बीच 109 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

MI vs LSG Live Score: केएल राहुल ने भी लगाया पचासा

निकोलस पूरन के बाद केएल राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 37 गेंदों में पचासा लगाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 170/3 है।

MI vs LSG Live Score: निकोलस पूरन ने ठोका पचासा  MI बनाम LSG

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए निकोलस पूरन दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। यह उनके आईपीएल करियर का नौवां पचासा है। 15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और पूरन 300 के स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, केएल राहुल भी 47 रन बनाकर डटे हुए हैं। लखनऊ का स्कोर 159/3 है।

MI vs LSG Live Score: केएल राहुल और निकोलस पूरन ने संभाली पारी

केएल राहुल और निकोलस पूरन ने पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच 20 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान राहुल 40 और पूरन 12 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 93/3 है।

MI vs LSG Live Score: दीपक हुड्डा 11 रन बनाकर आउट हुए

लखनऊ को तीसरा झटका पीयूष चावला ने दिया। उन्होंने दीपक हुड्डा को 10वें ओवर में नेहल वढेरा के हाथों कैच आउट कराया। हुड्डा सिर्फ 11 रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन उतरे हैं और उनका साथ देने के लिए केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। 9.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 69/3 है।  MI बनाम LSG

MI vs LSG Live Score: पावरप्ले की आखिरी गेंद पर स्टोइनिस आउट हुए MI बनाम LSG

पावरप्ले की आखिरी गेंद पर पीयूष चावला ने मार्कस स्टोइनिस को आउट किया। स्टोइनिस 2 2 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे विकेट के लिए केएल राहुल और स्टोइनिस के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले, पारी के पहले ओवर में नुवान तुषारा ने देवदत्त पडिक्कल को गोल्डन डक का शिकार बनाया। छह ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 56/2 है। फिलहाल क्रीज पर दीपक हुड्डा और केएल राहुल मौजूद हैं। MI बनाम LSG

MI vs LSG Live Score: तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 14/1

मुंबई के गेंदबाज लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव बनाते नजर आ रहे हैं। तीन ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ का स्कोर 14/1 है। टीम ने एक विकेट भी गंवा दिया है।

MI vs LSG Live Score: लखनऊ का पहला विकेट गिरा

लखनऊ को पहला झटका एक रन के स्कोर पर लगा। नुवान तुषारा ने देवदत्त पडिक्कल को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। वह बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। इस सीजन उनका बल्ला खामोश रहा है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मार्कस स्टोइनिस उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए केएल राहुल मौजूद हैं।  MI बनाम LSG

Related Posts

रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा टाटा ग्रुप

रतन टाटा के बाद टाटा ग्रुप का उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया कुछ जटिल और विचारशील है। टाटा समूह के उत्तराधिकारी का चयन मुख्यतः निम्नलिखित तरीकों से किया जाएगा:   1.…

ratan tata news

The news of Ratan Tata’s passing has deeply impacted India and the world, as tributes continue to pour in from prominent figures across various sectors. Ratan Tata, the former chairman…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Aayi Nai -Stree 2 New Song 2024

Aayi Nai -Stree 2 New Song 2024

रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा टाटा ग्रुप

रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा टाटा ग्रुप

ratan tata news

ratan tata news

onam bumper 2024 result date kerala lottery

onam bumper 2024 result date  kerala lottery

Arsenal Premier League player ratings

Arsenal Premier League player ratings

Rhea Singha’s Miss Universe India 2024

Rhea Singha’s Miss Universe India 2024