Time Zone News

Goldy Brar Death गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या मास्टरमाइंड सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का है

Goldy Brar Death गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या मास्टरमाइंड सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का है

goldy brar
goldy brar

मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या की अटकलें सामने आ रही हैं। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी किया गया था।

goldy brar

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या का दावा किया जा रहा है। अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर को अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आतंकवादी घोषित किया गया है। गोल्डी बराड़ ने ही मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद उसका नाम सुर्खियों में आने लगा था।

 

कई हत्याओं की ले चुका है जिम्मेदारी

गोल्डी बराड़ का जन्म 11 अप्रैल 1994 को शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर के घर हुआ। वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का निवासी है। गोल्डी बराड़ के पिता पुलिस में कार्यरत रहे हैं। उनके खिलाफ नेताओं द्वारा धमकी भरे फोन, फिरौती की मांग, और कई हत्याओं की जिम्मेदारी लेने के आरोपों में मामले दर्ज हैं।

गुरलाल बराड़, जो गोल्डी बराड़ का चचेरा भाई था, की हत्या के बाद गोल्डी ने अपराध की राह चुनी और कई गैंगस्टर्स के संपर्क में आने लगा। कनाडा के ब्रैम्पटन में निवास करने वाला गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकवादी समूह बब्जर से जुड़ा था। केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के साथ-साथ सीमा पार से गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के अलावा हत्या करने के सभी सामानों की आपूर्ति करता था।

जारी हो चुका है रेड कॉर्नर नोटिस

इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल (आईपीएसजी), फ्रांस की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। उसके खिलाफ 15 जून 2022 को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसके बाद 12 दिसंबर 2022 को गोल्डी बराड़ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

गोल्डी बराड़ ने साल 2023 में कनाडा की मोस्ट वांटेड सूची में 15 वें स्थान पर रहा। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश, और हथियार तस्करी के आरोपों में पुलिस खोज रही थी।

Exit mobile version