युगांडा की महिला से छेड़छाड़ दिल्ली के छतरपुर में और लूटपाट की news

Table of Contents

युगांडा की महिला से छेड़छाड़ दिल्ली के छतरपुर में और लूटपाट की news

दिल्ली के छतरपुर इलाके में युगांडा की एक महिला के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ की और लूटपाट की। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाली लूटपाट और छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के छतरपुर में एक 27 वर्षीय महिला के साथ लूटपाट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी लोगों ने महिला को घायल कर फिर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है

आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला महरौली सड़क पर बेहोश पड़ी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युगांडा की 27 वर्षीय महिला घायल मिली। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में महिला ने बताया कि करीब 11 बजे वह सौ फुटा रोड से जा रही थी। इस दौरान दो लड़कों से कुत्ते को दूर रखने को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। दोनों ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया और कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद लड़कों ने उसका पर्स लूट लिया, जिसमें 800 रुपये नकद और एक चांदी की अंगूठी थी

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान की गई। महरौली पुलिस ने युगांडा की महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान 24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप के रूप में हुई। दोनों आरोपी नई दिल्ली के सतबरी गांव के रहने वाले हैं। दोनों मजदूरी का काम करते हैं और नशे के आदी हैं। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तब भी वह नशे में थे। उनके ऊपर पहले भी कई केस दर्ज हैं

 

Related Posts

रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा टाटा ग्रुप

रतन टाटा के बाद टाटा ग्रुप का उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया कुछ जटिल और विचारशील है। टाटा समूह के उत्तराधिकारी का चयन मुख्यतः निम्नलिखित तरीकों से किया जाएगा:   1.…

ratan tata news

The news of Ratan Tata’s passing has deeply impacted India and the world, as tributes continue to pour in from prominent figures across various sectors. Ratan Tata, the former chairman…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Aayi Nai -Stree 2 New Song 2024

Aayi Nai -Stree 2 New Song 2024

रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा टाटा ग्रुप

रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा टाटा ग्रुप

ratan tata news

ratan tata news

onam bumper 2024 result date kerala lottery

onam bumper 2024 result date  kerala lottery

Arsenal Premier League player ratings

Arsenal Premier League player ratings

Rhea Singha’s Miss Universe India 2024

Rhea Singha’s Miss Universe India 2024