Time Zone News

DC vs LSG IPL लाइव क्रिकेट स्कोर IPL Live Cricket Score

IPL लाइव क्रिकेट स्कोर, DC vs LSG इंडियन प्रीमियर लीग 2024:  आज आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के लिए यह एक करो या मरो वाला मैच है। हारने पर टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, दिल्ली की टीम को सिर्फ जीत नहीं, बल्कि नेट रन रेट पॉजिटिव करने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। दिल्ली और लखनऊ दोनों के 12-12 अंक हैं। दिल्ली का यह 14वां मैच, जबकि लखनऊ का 13वां मैच है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए।

DC vs LSG

लाइव अपडेट
11:13 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: अरशद की तूफानी पारी
लखनऊ को आखिरी दो ओवर में 29 रन बनाने हैं। अरशद खान तूफानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 25 गेंद में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल अरशद 26 गेंद में 52 रन और रवि बिश्नोई एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर आठ विकेट पर 180 रन है।

 

10:55 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: लखनऊ को सातवां झटका
लखनऊ को 134 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने क्रुणाल पांड्या को विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप कराया। वह 18 गेंद में 18 रन बना सके। फिलहाल अरशद खान और युद्धवीर सिंह चरक क्रीज पर हैं। लखनऊ को 30 गेंद में 74 रन की जरूरत है।

 

10:39 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: निकोलस पूरन आउट
लखनऊ की टीम को 12वें ओवर में 101 के स्कोर पर छठा झटका लगा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे निकोलस पूरन 27 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुकेश कुमार ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। फिलहाल अरशद खान और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं। लखनऊ के लिए स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्हें 48 गेंद में 104 रन की जरूरत है।

 

10:26 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: पूरन का अर्धशतक
नौ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर पांच विकेट पर 85 रन है। फिलहाल निकोलस पूरन 22 गेंद में 53 रन और क्रुणाल पांड्या दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। पूरन ने 20 गेंद में आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। यह लखनऊ की तरह से सबसे तेज अर्धशतक है। लखनऊ को अब 66 गेंद में 124 रन की जरूरत है।

 

10:22 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: लखनऊ को पांचवां झटका
लखनऊ की टीम को आठवें ओवर में 71 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। ट्रिस्टन स्टब्स ने आयुष बदोनी को गुलबदीन नईब के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके। फिलहाल निकोलस पूरन 17 गेंद में 42 रन और क्रुणाल पांड्या एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। लखनऊ को 72 गेंद में 136 रन की जरूरत है।

IPL लाइव क्रिकेट स्कोर, DC vs LSG इंडियन प्रीमियर लीग 2024:

09:25 PM, 14-MAY-2024
दिल्ली ने 208 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद में 58 रन बनाए। लखनऊ की ओर से नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर के मामले में इस सीजन ने 2023 की बराबरी कर ली है। पिछले सीजन 37 बार 200+ के स्कोर बने थे। इस सीजन भी 37 200+ के स्कोर बन चुके हैं। अगर लखनऊ इसे चेज कर जाती है तो पिछले सीजन का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

 

09:44 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ को पहले ही ओवर में सात के स्कोर पर झटका लगा। ईशांत शर्मा ने केएल राहुल को मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। मुकेश ने पीछे दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। राहुल पांच रन बना सके। उनका खराब फॉर्म जारी है। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।

09:55 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: लखनऊ को दूसरा झटका
लखनऊ को तीसरे ओवर में 24 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। केएल राहुल के बाद क्विंटन डिकॉक भी पवेलियन लौट चुके हैं। इन दोनों को ईशांत शर्मा ने आउट किया। राहुल पांच और डिकॉक 12 रन बना सके। फिलहाल दीपक हुड्डा और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।

 

09:58 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: लखनऊ को तीसरा झटका
लखनऊ को चौथे ओवर में तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप कराया। स्टोइनिस पांच रन बना सके। इससे पहले केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक भी पवेलियन लौट चुके हैं।

 

10:06 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: हुड्डा भी आउट
पांचवें ओवर में लखनऊ की टीम को चौथा झटका लगा। ईशांत शर्मा ने राहुल और डिकॉक के बाद दीपक हुड्डा को भी पवेलियन भेजा। हुड्डा खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा अक्षर पटेल ने मार्कस स्टोइनिस को आउट किया था। फिलहाल निकोलस पूरन और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट पर 48 रन है।

 

DC vs LSG इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लाइव क्रिकेट स्कोर:

07:02 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: लखनऊ ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राहुल ने बताया कि युद्धवीर सिंह चरक और अरशद खान की टीम में वापसी हुई है। वहीं, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी प्लेइंग-11 में भी दो बदलाव हैं। कुमार कुशाग्र की जगह पंत की वापसी हुई है। वह पिछले मैच में बैन की वजह से नहीं खेले थे। वहीं, डेविड वॉर्नर की जगह गुलबदीन नईब की टीम में वापसी हुई है।

 

07:34 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: दिल्ली को पहला झटका
दिल्ली को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले जेक फ्रेजर मैकगर्क खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें अरशद खान ने नवीन उल हक के हाथों कैच कराया। फिलहाल शाई होप और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं।

 

08:06 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो चुका है और दिल्ली ने अब तक आक्रामक बल्लेबाजी की है। उन्होंने छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। शाई होप 18 गेंद में 25 रन और अभिषेक पोरेल 16 गेंद में 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दो के स्कोर पर दिल्ली का पहला विकेट गिरा था। जेक फ्रेजर मैकगर्क खाता खोले बिना आउट हुए थे।

 

08:16 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: पोरेल का अर्धशतक
अभिषेक पोरेल ने 21 गेंद में आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने शाई होप के साथ 80 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 88 रन है।

 

08:22 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: शाई होप आउट
दिल्ली को नौवें ओवर में 94 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शाई होप 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 92 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले मैकगर्क खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। होप को रवि बिश्नोई ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। फिलहाल अभिषेक पोरेल 24 गेंद में 52 रन और कप्तान ऋषभ पंत एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

 

08:32 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली को 12वें ओवर में 111 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अभिषेक पोरेल 33 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नवीन उल हक ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। फिलहाल कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।

 

08:47 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: पंत-स्टब्स क्रीज पर
14 ओवर के बाद दिल्ली ने तीन विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स पांच रन और कप्तान ऋषभ पंत 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद में 58 रन की पारी खेली थी। हालांकि, पोरेल के आउट होने के बाद से दिल्ली का रन रेट गिर गया है। पोरेल के समय दिल्ली की टीम 11 के रन रेट से रन बना रही थी। अभी टीम का रन रेट 9.43 का है।

 

09:08 PM, 14-MAY-2024
DC vs LSG Live: दिल्ली को चौथा झटका
दिल्ली ने 17 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 163 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स 15 गेंद में 24 रन और अक्षर पटेल दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस ओवर में नवीन उल हक ने कप्तान ऋषभ पंत को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंद में पांच चौके की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए।

Exit mobile version